हनुमानगढ़: जंक्शन में मुथूट गोल्ड लोन ऑफिस पर उपभोक्ताओं का हंगामा, लोन की राशि जमा कराने के बावजूद सोना वापस नहीं देने का आरोप
जंक्शन स्थित मुथूट गोल्ड लोन कार्यालय में उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ उपभोक्ताओं ने लोन की राशि जमा कराने के बावजूद गिरवी रखा सोना वापस नहीं देने का आरोप लगाया। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने मुथूट कंपनी से गोल्ड लोन लिया था और आज लोन की पूरी राशि जमा करवा दी। इसके बावजूद उन्हें उनका गिरवी रखा हुआ सोना वापस नहीं दिया जा रहा है।