गोला: बड़हलगंज में गैर इरादतन हत्या के आरोप में दंपती को किया गया गिरफ्तार
Gola, Gorakhpur | Aug 14, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाखास गांव में हक-हिस्से को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने दंपती को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रामसमुझ निषाद और उसकी पत्नी कुसुम देवी के रूप में हुई है। दोनों बैरियाखास गांव के निवासी हैं।