सासनी: सासनी क्षेत्र में आपसी लड़ाई-झगड़ा और मारपीट करने वाले 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान
Sasni, Hathras | Aug 16, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के अलग अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 2 अभियुक्तों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। गांव अकबरपुर मे पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी से आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले 1 अभियुक्त व गांव बच्चों के विवाद में गांव हड़ोली में पड़ोसी से आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले एक अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।