पोलायकलां: मोदी के जन्मदिवस पर अकोदिया के सिविल अस्पताल में 65 यूनिट रक्तदान शिविर का आयोजन
अकोदिया में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सिविल अस्पताल में शुक्रवार दोपहर 12 बजे रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें 65 यूनिट रक्तदान किया गया। शुभारंभ भाजपा नेताओं ने किया। विधायक अरुण भीमावद ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। वक्ताओं ने कहा रक्तदान महादान है, यह जरूरतमंदों के लिए जीवनदायी है।