देहरादून
UK07 अनुराग डोभाल पर साले राज चौहान से मारपीट का आरोप, बाउंसरों समेत साले को पीटा, चौकी में देर रात हाईवोल्टेज हंगामा
देहरादून में UK07 राइडर अनुराग डोभाल से जुड़े विवाद में देर रात जमकर हंगामा हुआ।
हरिद्वार बायपास रोड पर अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी के चचेरे भाई राज चौहान को मिलने बुलाया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान अनुराग और उनके बाउंसरों ने राज चौहान के साथ मारपीट कर दी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं।
मामला बायपास चौकी पहुंचने पर राज चौहान के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और अनुराग डोभाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
इसी दौरान अनुराग डोभाल के साथ भी मारपीट की बात सामने आई है। राज चौहान की तहरीर पर अनुराग डोभाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी है