मड़ावरा: थाना मड़ावरा पुलिस ने लड़ाई-झगड़े के मामले में तीन व्यक्तियों पर शांति भंग की धाराओं में की कार्रवाई
थाना मड़ावरा पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले को लेकर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम साड़ूमल और गढ़वाली के तीन आरोपी पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराए जाने के बाद रविवार दोपहर करीब 2 बजे पुलिस द्वारा उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।