राशमि: राशमी में 70वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता शुरू, 17 और 19 आयु वर्ग के 249 पहलवान ले रहे हैं हिस्सा
राशमी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 70वीं जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई। यह प्रतियोगिता 4 दिन तक चलेगी। इसमें 17 और 19 वर्ष के छात्र-छात्रा वर्ग के कुल 249 पहलवान अलग-अलग भार वर्गों में हिस्सा ले रहे हैं।पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन