बानो: बोलबा हाट में घुसा जंगली हाथी, मचा हड़कंप
Bano, Simdega | Sep 29, 2026 बोलबा प्रखंड मुख्यालय में साप्ताहिक हाट बाजार के दिन डेढ़ से दो बजे के करीब एक जंगली हाथी रिहायशी इलाके में घुस गया। भीड़-भाड़ वाले बाजार में हाथी को देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोगों ने हाथी के पीछे-पीछे दौड़कर उसे जंगल की ओर खदेड़ा। गनीमत रही कि हाथी ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।।