बाह: पिनाहट में तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति और बच्चों को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल
थाना पिनाहट क्षेत्र के कस्बे में नदगवां तिराहे के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रहे दंपति और उनके बच्चों को चपेट में लेकर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसका छह वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि पति और अन्य बच्चों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की म