चंडी: 11 अगस्त से चंडी नगर पंचायत में चलेगा 'हर घर तिरंगा' अभियान, 3900 घरों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज
स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर चंडी नगर पंचायत में 11 अगस्त से 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत नगर पंचायत के 3900 घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रत्येक परिवार को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। नगर पंचायत की जलमीनारों