Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

जालौन: तोपखाना मोहल्ला में अज्ञात चोरों ने एक घर को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

Jalaun, Jalaun | Aug 13, 2026
जालौन तहसील क्षेत्र के जालौन नगर के तोपखाना मोहल्ला में अज्ञात चोरों ने एक घर को रात्रि में निशाना बनाया है,रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर से नगदी और जेवरात पार किए है,दिन गुरुवार समय 7 बजे जानकारी मिली कि चोरी हो गई,नगरवासियों ने बताया कि यह दूसरी चोरी है,पुलिस को सूचना दी गई पुलिस जांच में जुटी है।चोरों के द्वारा घरों को निशाना बनाया जा रहा है।

MORE NEWS

दमा गांव की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- आखिर किसकी मौत का इंतजार?
DM Jalaun District Magistrate/District Election Officer, Jalaun निवेदन है कि संज्ञान ले और बच्चों को स्कूल आने जाने के लायक ही सड़क का इंतजाम करवाने की कोशिश करने की कृपा करें।

जालौन। ग्राम दमा की सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि मोटरसाइकिल से निकलना भी जोखिम भरा हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन बाइक सवार गड्ढों में गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले वर्ष भी सड़क पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि क्या जिम्मेदार किसी और हादसे या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहे हैं?

ग्रामीणों ने विधायक जी से सड़क की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर समाधान कराने की मांग की है।

दमा गांव की बदहाल सड़क बनी मुसीबत, ग्रामीण बोले- आखिर किसकी मौत का इंतजार? DM Jalaun District Magistrate/District Election Officer, Jalaun निवेदन है कि संज्ञान ले और बच्चों को स्कूल आने जाने के लायक ही सड़क का इंतजाम करवाने की कोशिश करने की कृपा करें। जालौन। ग्राम दमा की सड़क इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि मोटरसाइकिल से निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन बाइक सवार गड्ढों में गिरकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। उनका कहना है कि पिछले वर्ष भी सड़क पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का सवाल है कि क्या जिम्मेदार किसी और हादसे या किसी की जान जाने का इंतजार कर रहे हैं? ग्रामीणों ने विधायक जी से सड़क की समस्या का तत्काल संज्ञान लेकर समाधान कराने की मांग की है।

Jalaun, Jalaun | Aug 16, 2026

सोशल मीडिया से एक वीडियो में एक व्यक्ति नोरे चतुर्वेदी जो थाना गोहन क्षेत्र के रहने वाले हैं उनके द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही है और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है उक्त वीडियो का संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है। 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं शेष अभियुक्त नोरे चतुर्वेदी की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है जल्द से जल्द अभियुक्त नोरे को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।

सोशल मीडिया से एक वीडियो में एक व्यक्ति नोरे चतुर्वेदी जो थाना गोहन क्षेत्र के रहने वाले हैं उनके द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही है और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है उक्त वीडियो का संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है। 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं शेष अभियुक्त नोरे चतुर्वेदी की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है जल्द से जल्द अभियुक्त नोरे को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।

Jalaun, Jalaun | Aug 16, 2026

मंगरोल में झंडारोहण को लेकर नया मोड़, पंचायत सहायक महिला ने स्वीकारा देरी का मामला

महेवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगरोल में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण में देरी को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब 9:15 बजे तक ग्राम पंचायत भवन पर तिरंगा नहीं फहराया गया था।
 वहीं GPS लोकेशन वाली फोटो में करीब 9:21 बजे तक झंडारोहण की तैयारी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

मामले में नया मोड़ तब आया जब पंचायत सहायक महिला ने भी झंडारोहण में देरी होने की बात स्वीकार की।
 इससे पहले खबर सामने आने के बाद समय से झंडारोहण हो जाने का दावा किए जाने पर सवाल खड़े हो गए हैं। 
आरोप है कि अधिकारियों को बिना GPS वाली फोटो के आधार पर अलग जानकारी दी गई।

अब GPS फोटो, वीडियो और पंचायत सहायक के बयान को आधार बनाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठ रही है। 
ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व पर हुई लापरवाही की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और अधिकारियों को सही जानकारी दी गई या नहीं, इसकी भी जांच जरूरी है।

बड़ा सवाल—जब मौके के साक्ष्य और पंचायत सहायक के बयान में देरी की बात सामने आ रही है, तो अधिकारियों को वास्तविक स्थिति की जानकारी किस आधार पर दी गई?

मंगरोल में झंडारोहण को लेकर नया मोड़, पंचायत सहायक महिला ने स्वीकारा देरी का मामला महेवा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगरोल में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण में देरी को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब 9:15 बजे तक ग्राम पंचायत भवन पर तिरंगा नहीं फहराया गया था। वहीं GPS लोकेशन वाली फोटो में करीब 9:21 बजे तक झंडारोहण की तैयारी दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। मामले में नया मोड़ तब आया जब पंचायत सहायक महिला ने भी झंडारोहण में देरी होने की बात स्वीकार की। इससे पहले खबर सामने आने के बाद समय से झंडारोहण हो जाने का दावा किए जाने पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि अधिकारियों को बिना GPS वाली फोटो के आधार पर अलग जानकारी दी गई। अब GPS फोटो, वीडियो और पंचायत सहायक के बयान को आधार बनाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि राष्ट्रीय पर्व पर हुई लापरवाही की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और अधिकारियों को सही जानकारी दी गई या नहीं, इसकी भी जांच जरूरी है। बड़ा सवाल—जब मौके के साक्ष्य और पंचायत सहायक के बयान में देरी की बात सामने आ रही है, तो अधिकारियों को वास्तविक स्थिति की जानकारी किस आधार पर दी गई?

Jalaun, Jalaun | Aug 15, 2026