खालवा: पुलिस ने 20 लाख के 109 गुम मोबाइल लौटाए, इस साल 383 बरामद; एमपी, यूपी, महाराष्ट्र में थे एक्टिव
Khalwa, Khandwa | Aug 14, 2026 खंडवा पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सहयोग' के तहत बड़ी कार्रवाई की है। साइबर सेल और जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों से 109 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं।