चकरनगर: पहलन गाँव में कलयुगी बेटे ने विधवा मां के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
बिठौली थाना क्षेत्र के पहलन गांव में सोमवार को एक बेटे द्वारा अपनी विधवा मां के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। सोमवार शाम 5 बजे थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई जारी है।