वाराणसी के जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी क्लब में इस बार दुर्गा पूजा का पंडाल खास थीम पर तैयार किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) थीम का इस्तेमाल किया जाएगा। मां दुर्गा को योद्धा स्वरूप में प्रस्तुत करने की तैयारी है।
क्लब प्रतिनिधि लव जायसवाल के मुताबिक, थीम के माध्यम से पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और भारतीय जवानों के साहस को प्रदर्शित किया जाएगा।
मां बागेश्वरी क्लब का यह 49वां वर्ष है। पंडाल तैयार करने के लिए बंगाल से 15 से 20 कारीगर आए हैं, जो करीब एक महीने से काम कर रहे हैं। पंचमी तक निर्माण पूरा करने की तैयारी है, जबकि सप्तमी से दशमी तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन खुले रहेंगे।
सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे, कंट्रोल रूम, पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की व्यवस्था के साथ क्लब के वॉलिंटियर्स भी तैनात रहेंगे।
#Varanasi #Kashi #Banaras #DurgaPuja2026 #DurgaPuja #OperationSindoor #AI #ArtificialIntelligence #MaaDurga #BageshwariClub #Jaitpura #DurgaPandal #Navratri2026 #IndianArmy #VaranasiDurgaPuja #KashiNews #VaranasiNews #LiveVNS
Sadar, Varanasi | Sep 28, 2026