सोनो में 68 भूमिहीन परिवारों को मिला गृहस्थल का पर्चा
सोनो। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनो प्रखंड मुख्यालय परिसर में भूमिहीन परिवारों के लिए गृहस्थल पर्चा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से चयनित 68 भूमिहीन परिवारों को गृहस्थल का पर्चा सौंपा गया।
पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों के बीच खुशी का माहौल देखने को मिला। लाभुकों ने कहा कि गृहस्थल का अधिकार मिलना उनके लिए बड़ी राहत और अपने घर का सपना पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में सोनो प्रखंड प्रमुख शीला देवी, अंचलाधिकारी निकिता अग्रवाल, राजस्व अधिकारी सरजू मंडल के साथ विभिन्न पंचायतों के राजस्व कर्मचारी एवं अंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गृहस्थल का पर्चा मिलने से लाभुक परिवारों ने प्रशासन के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के माध्यम से भूमिहीन परिवारों को उनके लिए निर्धारित गृहस्थल का अधिकार उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासनिक पहल को भी बल मिला।
Sono, Jamui | Aug 15, 2026