कुनकुरी: कुनकुरी में 11 अगस्त, मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होने जा रहा है
कुनकुरी में 11 अगस्त, मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इस यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन और तिरंगा यात्रा को लेकर कुनकुरी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर को तिरंगे और देशभक्ति के रंग में सजाया गया है, वहीं यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को भी अंतिम रूप दे दिया गया है।