राजगढ़: राजगढ़ पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान के तहत 251 गुम हुए मोबाइल वितरित किए
राजगढ़ पुलिस के द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत आयोजित साइबर जागरूकता अभियान के तहत नागरिकों के गुम हुए और चोरी हुए 251 मोबाइल को ढूंढ कर उन्हें सुपुर्द किया। इस दौरान दोपहर 12:00 बजे करीब रविवार को एडिशनल एसपी केएल बंजारे के द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित भी किया गया।