कसडोल: ग्राम पंचायत कोट क में तीसरी मासिक बैठक संपन्न, विकास कार्यों को गति देने पर बनी सहमति
जनपद पंचायत कसडोल के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कोट क में आज ग्राम पंचायत की तीसरी मासिक बैठक का आयोजन किया गया। नवनिर्वाचित सरपंच और वार्ड पंचों की उपस्थिति में हुई इस बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव में रुके हुए विकास कार्यों को गति देना और नई विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना रहा बैठक की शुरुआत में पिछले प्रस्तावों और अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई