बरेली: नरियावल में तेल के काले खेल का पर्दाफाश, आरा मशीन पर छापे में 2000 लीटर संदिग्ध डीजल बरामद
बरेली के बिथरी चैनपुर के नरियावल में आरा मशीन की आड़ में कथित तेल के अवैध कारोबार का मामला सामने आया है। पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारकर करीब 2 हजार लीटर संदिग्ध पेट्रोलियम पदार्थ बरामद किया। मौके से 8 ड्रम, 7 कैन और 2 लोहे के कीप मिले। टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद एक युवक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बरामद तेल, वाहन और अन्य सामान पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए