बरेली: बरेली में तिरंगा लहराया, SSP अनुराग आर्य ने दिलाई एकता-अखंडता की शपथ, उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
बरेली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेली पुलिस लाइन में देशभक्ति और सम्मान का माहौल देखने को मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्द में तिरंगा फहराया। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान के बाद राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। SSP अनुराग आर्य ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठ