घोड़ाडोंगरी: पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने शाहपुर मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया, छात्रों से पढ़ाई पर की सीधी बात
बुधवार को घोड़ाडोंगरी के पूर्व विधायक एवं अनुसूचित जनजाति बोर्ड के सदस्य मंगल सिंह धुर्वे ने शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई को लेकर शिक्षकों से विस्तार से चर्चा की।निरीक्षण के दौरान मंगल सिंह धुर्वे ने विद्यालय के स्टाफ की तारीफ भी की।