जसवंतनगर: नगला भिखन के माध्यमिक विद्यालय में बाल अधिकारों पर जागरूकता शिविर का आयोजन, कानूनी सहायता और हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव आरती द्विवेदी के निर्देश पर बाल संरक्षण व कानूनी सेवाओं को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय डायरेक्टर निखिल शाक्य ने की। अधिकार मित्र राजेंद्र सिंह, लालमन और ऋषभ पाठक ने विद्यार्थियों को बाल श्रम, बाल संरक्षण कानून और मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना बताई।