राजनगर: 15 अगस्त पर बागेश्वर धाम में गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वैदिक गुरुकुलम में फहराया तिर
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत नजारा देखने को मिला। 15 अगस्त को बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वैदिक गुरुकुलम परिसर में विधिवत ध्वजारोहण किया। इस दौरान वैदिक गुरुकुलम के विद्यार्थियों के साथ देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की