शाहपुर: बैलगाड़ी पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की सहभागिता से गूंजा देशभक्ति
Shahpur, Betul | Aug 15, 2026 शाहपुर मैं तिरंगा यात्रा का एक अद्भुत और आकर्षक नजारा देखने को मिला, जब बैलगाड़ी पर सुसज्जित तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के रंग में रंगी इस यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा की शुरुआत मुख्य चौक से हुई, जहां लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष लगाए