कपासन: चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में तिरंगा यात्रा का जोश, नगर पालिका से निकली रैली में स्कूली बच्चे और नागरिक हुए शामिल
रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक कपासन में नगर पालिका परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख बाजारों से होकर वापस नगर पालिका पहुंची। ईओ खेमराज सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में महिलाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। पीएम श्री महाराणा स्कूल से भी अलग तिरंगा यात्रा निकली, जो मुख्य मार्गों से गुजरी ।