चाईबासा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम ने शनिवार को दस बजे आयुक्त आवासीय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों सहित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।