Coffee with DM/Second Edition
युवाओं के विचार, गया के विकास का आधार!
“कॉफी विद डीएम” के दूसरे सत्र में गया के विद्यार्थियों एवं युवाओं ने शिक्षा, खेल, युवा विकास, डिजिटल कौशल, रोजगार एवं प्रशासनिक सुधार से जुड़े रचनात्मक और व्यवहारिक सुझाव साझा किए।
इस अवसर पर शुभम आनंद, PG विद्यार्थी, IGNOU, गया ने आपात स्थिति में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर ब्लड बैंक, अस्पताल, NGOs एवं सत्यापित स्वैच्छिक रक्तदाताओं का समन्वित नेटवर्क बनाने का सुझाव दिया। वे वर्ष 2015 से नियमित रक्तदाता हैं और अब तक 42 बार रक्तदान कर चुके हैं। साथ ही वृक्षारोपण, सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता, कोविड-19 राहत कार्य एवं वंचित बच्चों की शिक्षा में भी सक्रिय योगदान दे रहे हैं।
जिलाधिकारी, गया ने युवाओं के रचनात्मक सुझावों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सोच और सक्रिय भागीदारी जिले के विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण है। प्राप्त उपयोगी एवं व्यवहारिक सुझावों पर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
“कॉफी विद डीएम” सत्र हर बुधवार एवं शनिवार आयोजित किया जाएगा। गया जिले के इच्छुक युवा अपने विचार एवं सुझाव साझा करने के लिए जिला प्रशासन की NIC वेबसाइट अथवा उपलब्ध फॉर्म के माध्यम से जुड़ सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
To watch the conversation on are youtube channel:
districtadmingaya@gmail.com
युवा सोच • जनभागीदारी • विकास की नई दिशा
PMO India CMO Bihar Samrat Choudhary Bihar Education Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Youth Affairs and Sports, Government of India , Art, Culture and Youth Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India DDNewsLive News18 Bihar Bihar
#CoffeeWithDM #Gaya #GayaDistrict #YouthForDevelopment #YouthParticipation #DistrictAdministration #DMGaya #Bihar #YouthPower #BloodDonation #DigitalSkills #Education #Sports #Employment #TirangaYatra #HarGharTiranga #जनभागीदारी #युवाशक्ति #गया
92 views | Gaya, Bihar | Aug 14, 2026