जबलपुर: बिजली पोल पर भीषण आग का तांडव; धमाकों के साथ बरसीं चिंगारियां, राहगीरों में मची अफरा-तफरी
कृषि उपज मंडी गेट के सामने उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते पोल से आग की लपटें उठने लगीं और धमाकों के साथ चिंगारियां निकलने लगीं। आग का खौफनाक मंजर देख राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर मौके से दूर भागते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पोल पर बिजली के तारों के