देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर, बुजुर्ग दंपत्ति और नौकरानी की हत्या, SSP ने बताया ऐसे की हत्या
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। बुजुर्ग दंपत्ति केएस कपूर और उनकी पत्नी रजनी कपूर के साथ उनकी नौकरानी तिलिया देवी की हत्या कर दी गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे थे और पेचकस से वार कर तीनों की हत्या कर दी। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#Dehradun #TripleMurder #Uttarakhand #Raipur #CrimeNews #BreakingNews #pahadsamachar #BreakingNews #bignews