दलौदा: मंदसौर के गांधी चौराहा पर वंदे मातरम के अपमान के विरोध में भाजपा का कैंडल मार्च
मंदसौर में भाजपा ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में जिला कार्यालय से गांधी चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला। शाम करीब 6:30 बजे कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया,कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए,