गुना नगर: कांग्रेस पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप, भाजपा ने शास्त्री पार्क से कैंडल मार्च निकाला, माफी मांगने को कहा
गुना में भारतीय जनता पार्टी ने 16 अगस्त शाम को लक्ष्मीगंज शास्त्री पार्क से कैंडल मार्च निकाला। भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने कहा, 15 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी राहुल गांधी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अपमान किया। भाजपा ने विरोध प्रदर्शन कर कहा कांग्रेस माफी मांगे।