देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर में एनएच-39 के अधिकारियों ने किया जनसंवाद, 20 सितंबर का नगर बंद-चक्काजाम निरस्त
पीडब्ल्यूडी एनएच के एसडीओ ने दिया सड़क निर्माण का आश्वासन, 19 सितंबर से शुरू होगा सुधार कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग-39 की जर्जर एवं बदहाल स्थिति को लेकर देवेंद्रनगर में जारी विरोध के बीच बुधवार को दोपहर लगभग 12,बजे नगर परिषद देवेंद्रनगर के सभागार में नगरवासियों और एनएच विभाग के अधिकारियों के बीच जनसंवाद आयोजित किया गया।