सिरसागंज: नसीरपुर क्षेत्र में फतेहपुर कर्खा अंडरपास सर्विस रोड से पुलिस टीम ने तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के साथ वांछित एवं वारंटी आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।