रायबरेली: पिरूवा पिण्डोर में जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष, घायल पति-पत्नी और मासूम बच्ची का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
Raebareli, Raebareli | Oct 1, 2026
1 अक्टूबर बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे मारपीट की घटना की जानकारी प्राप्त हुई जहां तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी प्राप्त हुई कि जमीनी विवाद विगत काफी दिनों से चल रहा था। तभी शौचालय निर्माण के दौरान विपक्षियों ने लाठी डंडे लेकर हमला कर दिया। हमले में पति-पत्नी समेत एक मासूम बालिका घायल हुई,जिनका इलाज जिलाअस्पताल मे किया जा रहा है।