मखदुमपुर: मखदुमपुर बाजार में बराबर फेडरेशन की वार्षिक आमसभा आयोजित
मखदुमपुर बाजार स्थित एक निजी रेस्ट हाउस में शुक्रवार के दिन 2 बजे बराबर फेडरेशन की वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ राजेश कुमार दिनकर, प्रखंड स्वच्छता समन्वयक मोहन कुमार, फेडरेशन अध्यक्ष इंदु देवी एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।