मांडर: मांडर प्रखंड से एक दर्जन जायरीन उमरा के लिए रवाना
Mandar, Ranchi | Sep 26, 2026 मांडर प्रखंड से शनिवार को करीब एक दर्जन जायरीन उमरा की अदायगी के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले परिजनों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने जायरीनों से मुलाकात कर उन्हें मुबारकबाद दी और सुरक्षित यात्रा के साथ उमरा की कबूलियत के लिए दुआ की। इस दौरान माहौल भावुक और खुशनुमा रहा। जायरीनों ने भी क्षेत्र, परिवार और समाज की खुशहाली व अमन-शांति के लिए दुआ करने की...