जतारा: जतारा क्षेत्र में अपहरण की कहानी से मची खलबली, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा 6वीं में पढ़ने वाला 12 वर्षीय छात्र घायल हालत में स्कूल पहुंचा और अपने अपहरण के प्रयास की कहानी सुनाई। छात्र की बात सुनकर स्कूल प्रबंधन ने तत्काल उसे थाने पहुंचाया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। छात्र के मुताबिक, स्कूल आते समय मदन सागर तालाब के पास एक स्कूटर चालक ने उसे लिफ्ट दी।