कांके: अल्बर्ट एक्का चौक के पास आरजेडी ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
Kanke, Ranchi | Sep 26, 2026 अल्बर्ट एक्का चौक के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे आरजेडी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस मौके पर आरजेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR समेत अन्य चुनावी प्रक्रियाओं के जरिए बड़ी संख्या में मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। आरजेडी ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।