रफीगंज: रफीगंज में आर बी आर खेल मैदान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
रफीगंज शहर के आरबीआर हाई स्कूल खेल मैदान में अग्निपथ फिजिकल अकादमी के तत्वावधान में भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार संध्या 6 बजे आयोजक रवि कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ सेना एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।