15 अगस्त पर स्कूल जाने निकलीं 4 छात्राएं लापता, पुलिस की 4 टीमें तलाश में जुटीं
मुरैना के जौरा से बड़ी खबर सामने आई है। 15 अगस्त के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल जाने निकलीं चार छात्राएं अचानक लापता हो गईं। चारों छात्राएं आपस में सहेलियां और रिश्तेदार बताई जा रही हैं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस जांच में छात्राओं की लोकेशन मुरैना बस स्टैंड तक मिली है। इसके बाद एसपी के निर्देश पर चार पुलिस टीमें उनकी तलाश में जुट गई हैं। पुलिस ग्वालियर, आगरा और मथुरा सहित संभावित रूट पर तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल चारों छात्राओं का कोई सुराग नहीं मिला है।
#मुरैना #morena #जौरा #पुलिस