कनवास: दरा में रेलवे ओवरब्रिज पर कंटेनर पलटने से चालक घायल, कोटा में कराया भर्ती
Kanwas, Kota | Oct 4, 2026 दरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर दरा रेलवे ओवर ब्रिज के पास झालावाड़ की तरफ से कोटा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक घायल हो गया। जिसे पुलिस ने कोटा अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह करीब 9 बजे प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।