अटरू: क़वाई के जंगली इलाके में वनभूमि पर उगी सागवान पर चल रही कुल्हाड़ी
Atru, Baran | Aug 8, 2026 कवाई। भले ही सरकार हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर वन महोत्सव, पौधरोपण अभियान और हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए लाखों पौधे लगाती है, लेकिन कवाई कस्बे के समीप खेड़ली गद्दीयान गांव के पास स्थित वन क्षेत्र ढाई' में इसका ठीक उलटा दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां बहुमूल्य हरे-भरे सागवान (सागौन) के पौधों पर लगातार कुल्हाड़ी चलाई जा रही है।