हलसी: 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हलसी थाना में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराये
शनिवार को हलसी क्षेत्र में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. पूर्वाहन 10 बजे हलसी थाना में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराये. इधर हलसी प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सुनीता देवी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र के बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.