गोबिंदपुर राजनगर: हेंसल में 25वें रक्तदान शिविर में 179 रक्तवीरों ने किया महादान, ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ी जागरूकता
राजनगर प्रखंड के हेंसल में श्री श्री बजरंगबली कमेटी की ओर से रविवार को 25वें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। रजत जयंती वर्ष के इस विशेष रक्तदान शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 179 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। शिविर के दौरान रक्तदाताओं में खासा उत्स