सिरसागंज: नसीरपुर क्षेत्र में गढ़ी दान सहाय के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर घायल
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि धर्मनगर निवासी सोनपाल अपने तीन वर्षीय बेटे रुद्राक्ष को बाइक से लेकर नसीरपुर से गांव लौट रहे थे। तभी गढ़ी दान सहाय के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।