गुना नगर: ऊपर मालगाड़ी,नीचे घुटनों तक पानी—करोड़ों के महूगढ़ा अंडरपास पर फिरा पानी, लोगों में बड़ा आक्रोश
गुना। महूगढ़ा फाटक का अंडरपास इन दिनों किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है। करोड़ों की लागत से बने इस अंडरपास में सीजन की पहली बारिश ने जलभराव की समस्या सामने ला दी है। गुरुवार 13 अगस्त दोपहर करीब 1 बजे स्थानीय लोगों ने बताया कि गुना से फतेहगढ़, नाहरगढ़ और राजस्थान-कोटा जाने वाले यात्रियों को रेलवे फाटक के जाम से राहत दिलाने के लिए यह अंडरब्रिज बनाया गया था।