चांदवा: सेन्हा: ग्रीनफील्ड एकेडमी के बच्चों ने झांकी से दिया स्वच्छता का संदेश
गांधी जयंती के अवसर पर ग्रीनफील्ड एकेडमी जूनियर विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे बुध बाजार में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सुंदर एवं संदेशपरक झांकी प्रस्तुत की। झांकी के माध्यम से बच्चों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई और स्वस्थ समाज का संदेश दिया।