टेहरोली: गुरसराय में खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने के बाद विद्युत समस्या से मिली राहत
नगर के मऊरानीपुर रोड स्थित माधव पैलेस के आगे रखा 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के मामले में खबर का असर देखने को मिला। कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशान क्षेत्रवासियों को आखिरकार राहत मिल गई। विद्युत विभाग ने खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई। गौरतलब है कि ट्