गोरखपुर: आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 155 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, कई भट्टियों को किया गया नष्ट, एक मुकदमा दर्ज
आबकारी अधिकारी गोरखपुर अरविंद मौर्य के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 2 कैम्पियरगंज,अतरिक्त प्रभार सेक्टर 2 सदर एस. एन.वर्मा द्वारा थाना-राजघाट के अन्तर्गत अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों/ग्रामों राप्ती नदी के किनारे,अमरूद बागों व झाड़ियों में दबिश दी गई।इस दौरान लगभग 155 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर,मौके पर कई भट्ठियों को नष्ट किया गया