जसवंतनगर: ब्लॉक परिसर से निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोंटी यादव ने दिखाई हरी झंडी
जसवंतनगर से देशभक्ति की तस्वीर सामने आई है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख डॉ. अंजलि यादव के प्रतिनिधि एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में सैकड़ों युवा, ग्रामीण और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘भारत माता की जय’